देश के दक्षिण राज्य तमिलनाडू में गुरुवार को भी लोगों को बारिश का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा बारिश चेन्नई और उसके आसपास के जिलों के साथ-साथ उत्तरी तमिलनाडु के कई अन्य क्षेत्रों में हुई है। बुधवार को ही मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया था। बारिश के कारण प्रभावित क्षेत्रों के स्कूल और कॉलेज गुरुवार को बंद रहे।
सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ को भी किया गया है तैनात
राज्य में बारिश के चलते प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन और बचाव, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को तैनात किया गया है। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (जीसीसी) ने एक बयान में कहा कि, उसने पहले ही राज्य की राजधानी के निचले इलाकों में पानी के ठहराव को रोकने के लिए मोटर पंप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, वह नालों की रुकावट को रोकने के लिए प्लास्टिक और अन्य कचरे को हटा रहे है और चेन्नई के विभिन्न हिस्सों से रोजाना लगभग 5,700 मीट्रिक टन कचरा हटाया जा रहा है। जलभराव होने पर मछली पकड़ने वाली नौकाओं के उपयोग के लिए निगम ने राज्य के मत्स्य विभाग के साथ भी समन्वय किया है। जीसीसी के अनुसार, किसी भी संभावना के लिए 50 नावों को तैयार रखा गया है।
पुदुच्चेरी में भी रहा भारी बारिश का असर
पुदुच्चेरी ने भी भारी बारिश के कारण स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। आईएमडी ने यह भी कहा कि चेन्नई और आसपास के जिलों में बारिश 21 नवंबर तक जारी रहेगी। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मुख्य सचिव वी. इराई अंबू और राज्य के पुलिस महानिदेशक, सी. सिलेंद्र बाबू के साथ एक तत्काल बैठक की, जिसमें निचले इलाकों में भारी बारिश और संभावित जलभराव से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों पर एक मौके पर रिपोर्ट प्राप्त की गई। इस बीच, पर्यावरणविदों ने कहा है कि, धान के खेतों और जलाशयों के अन्य स्रोतों को मिट्टी से भरने और विशाल इमारतों के निर्माण से चेन्नई शहर के लिए ऐसी स्थिति पैदा हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



