भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी शिमला ने आज शाम 5:030 बजे पूर्वानुमान जारी किया और कहा, “बिलासपुर, हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में कुछ स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।
370 लोग घायल हुए हैं जबकि 39 लोग अभी भी लापता
गौरतलब है कि मानसून ने राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ के साथ तबाही मचाई है। मानसून के कारण 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का ढांचागत नुकसान भी हुआ। बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 397 लोगों की जान चली गई, जिनमें से 143 लोगों की जान भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण गई है। जानकारी के अनुसार, 370 लोग घायल हुए हैं जबकि 39 लोग अभी भी लापता हैं, सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App



