मुंबई की एक अदालत ने कलाकार हेमा उपाध्याय और उनके वकील हरेश भामबनी हत्या मामले के आरोपी विजय राजभर के पिता रामाधार राजभर के खिलाफ शुक्रवार को जमानती वारंट जारी किया है।
मुंबई की कलाकार हेमा और उनके वकील भामबनी की 11 दिसंबर, 2016 को हत्या कर दी थी।
रामाधार के खिलाफ अदालत के सामने टेम्पो पेश नहीं करने के लिए वारंट जारी किया गया था। वह टेम्पो विजय का था और कथित तौर पर इसका इस्तेमाल दोनों पीड़ितों के शवों को निपटाने में किया गया था।
एक सत्र अदालत ने अभियोजन पक्ष को निर्देश दिया था कि वे टेम्पो की तस्वीरें पेश करें जो रामाधार के पास है।
पुलिस ने पहले जांच के तौर पर टेम्पो जब्त कर लिया था लेकिन बाद में रामाधार को इसे ले जाने की अनुमति दे दी गयी थी।


Download Android App
Download iOS App



