हिजाब विवाद : सोशल मीडिया पर साझा हुई प्रदर्शन कर रही लड़कियों की जानकारी, दर्ज कराई गई शिकायत

Summary :

उडुपी स्थित महाविद्यालय में हिजाब पहनने के अधिकार के लिए प्रदर्शन करने वाली छह मुस्लिम छात्राओं की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने मामले अभिभावकों ने पुलिस का रुख किया है।

कर्नाटक के उडुपी स्थित महाविद्यालय में हिजाब पहनने के अधिकार के लिए प्रदर्शन करने वाली छह मुस्लिम छात्राओं की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने मामले अभिभावकों ने पुलिस का रुख किया है। छात्राओं के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उडुपी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एन विष्णुवर्धन को की गई शिकायत में अभिभावकों ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जो सार्वजनिक रूप से लड़कियों का मोबाइल फोन नंबर सहित निजी जानकारी साझा कर रहे हैं।

हिजाब विवाद पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार, CJI बोले-उचित समय पर सुनेंगे दलीलें

अभिभावकों ने आशंका जताई है कि शरारती तत्व इस जानकारी का इस्तेमाल लड़कियों को धमकाने के लिए कर सकते हैं। विष्णुवर्धन ने बताया कि लड़कियों के माता-पिता ने मामले में लिखित शिकायत की है। एसपी ने कहा कि ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जानकारी प्राप्त होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Desk Team