हिमाचल प्रदेश में आचार संहिता के दौरान शनिवार को 811 लीटर जब्त किया गया। मुख्य निर्वाचन कार्यालय के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के दृष्टिगत आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान पुलिस आबकारी तथा आयकर विभाग के उड़न दस्तों द्वारा प्रदेश भर में शनिवार को की गई नाकेबन्दी के दौरान 811 लीटर शराब बीयर व लाहण के अतिरिक्त 0.014 किलोग्राम चरस जब्त की गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस के पास आज 16 लाईसेंसशुदा हथियार जमा हुए तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तीन व्यक्तियों की पहचान की गई तथा धारा 107/116 के तहत तीन व्यक्तियों को बाउंड किया गया। इसके अतिरिक्त सात व्यक्तियों को गैर-जमानती वारंट जारी किए गए जबकि 13 मामलों को एक्जीक्यूट किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शुक्रवार को जिलों में चार शिकायतें प्राप्त हुईं।


Download Android App
Download iOS App



