जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास के आंगन में सांप की जहरीली प्रजाति के वाइपर को गुजरते देख शनिवार को सुरक्षा कर्मचारी हैरान रह गए। श्रीनगर शहर में उमर के उच्च सुरक्षा वाले गुपकर रोड स्थित घर के आंगन में सुरक्षा कर्मचारियों ने एक सांप देखा।
उन्होंने वन्यजीव विभाग के स्थानीय अधिकारियों को बुलाया, जिन्होंने सांप को पकड़ लिया और उसे शहर के बाहर दाचीगाम नेशनल पार्क में पहुंचा दिया।
उमर अब्दुल्ला का निवास शंकराचार्य पहाड़ी के पास जबरवन पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित है, जहां अक्सर सांप, भालू, तीतर और अन्य वन्यजीव प्रजातियां देखी जाती हैं। दरअसल, पहाड़ी के आसपास के वातावरण को वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है। वर्ष 2017 में राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आधिकारिक निवास में भी एक नाग घुस गया था, जिसे तुरंत हटा दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



