हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज राज्य के मंडी जिले से हुंकार भरते हुए चुनावी प्रचार आरम्भ किया। इस दौरान इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल को मंच पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद गुजरात मोरबी में हादसे पर दुख जातया व मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मंच पर ही मौन रख श्रद्धाजंलि दी।
प्रियंका ने चुनावी रैली का आरम्भ करते हुए कहा, सरदार वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया। इंदिरा का हिमाचल से प्रेम व स्नेह का रिश्ता था। गांव-गांव में मेरी दादी की बातें होती हैं। उनके गुजरने के बाद देश की राजनीति बदल गई। आज पैसे व मीडियाबाजी का बोलबाला है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री ने इस ज़िले के लिए क्या किया है? 63,000 सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं और आपको नौकरी नहीं मिल रही है क्योंकि उनकी (बीजेपी) नियत नहीं है। हर भर्ती में घोटाला है। जनता को जागरूक होने की जरूरत है।
पांच साल बाद बदलाव की परंपरा बहुत अच्छी
उन्होंने कहा, हिमाचल प्रदेश का जब गठन हो रहा था तो कई लोगों ने विरोध किया। कई कहते रहे पहाड़ी प्रदेश नहीं चलेगा। इंदिरा गांधी और यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश बनाया। यहां समर्पण की परंपरा है। हिमाचल के लोगों में खुदारी है, परंपरा बनाई है उसे नहीं बदल सकते। जो पांच पांच साल वाली सरकार बदलने की परंपरा बनाई है वो बड़ी अच्छी है।


Download Android App
Download iOS App



