हिमाचल सरकार ने अवैध शराब पर कसा शिकंजा, अप्रैल से अब तक 54,945 लीटर जब्त

Summary :

Himachal News: आबकारी विभाग ने प्रदेश भर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पूरे राज्य में विभाग की विशेष टीमें छापेमारी कर रही हैं और इस वित्त वर्ष में अभी तक 523 केस दर्ज किए हैं। विभाग ने 21637.166 लीटर अवैध शराब के साथ-साथ 33308.900 लीटर लाहन प्रदेश के विभिन्न स्थानों से बरामद की है। पिछले महीने यानी अक्टूबर में ही दक्षिण क्षेत्र शिमला में 309.340 लीटर अवैध शराब व 12 लीटर लाहन, मध्य क्षेत्र मंडी में 2678.225 लीटर अवैध शराब व 14 लीटर लाहन व उत्तरी क्षेत्र पालमपुर में 529.150 लीटर शराब व 4870 लीटर…

Himachal News: आबकारी विभाग ने प्रदेश भर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पूरे राज्य में विभाग की विशेष टीमें छापेमारी कर रही हैं और इस वित्त वर्ष में अभी तक 523 केस दर्ज किए हैं। विभाग ने 21637.166 लीटर अवैध शराब के साथ-साथ 33308.900 लीटर लाहन प्रदेश के विभिन्न स्थानों से बरामद की है। पिछले महीने यानी अक्टूबर में ही दक्षिण क्षेत्र शिमला में 309.340 लीटर अवैध शराब व 12 लीटर लाहन, मध्य क्षेत्र मंडी में 2678.225 लीटर अवैध शराब व 14 लीटर लाहन व उत्तरी क्षेत्र पालमपुर में 529.150 लीटर शराब व 4870 लीटर लाहन बरामद की है।

Illegal Liquor: इन जगहों से अधिक अवैध शराब जब्त

इसके अलावा, पुलिस जिला बद्दी में 286.09 लीटर अंग्रेजी शराब, कुल्लू में 2090.625 लीटर अंग्रेजी शराब, मंडी में 528.350 लीटर अंग्रेजी शराब, ऊना में 286.045 लीटर अंग्रेजी शराब अवैध शराब पकडी गई है। सरकार द्वारा जिला प्रभारियों को इस कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अक्टूबर महीने में ही विभाग ने पुलिस जिला नुरपुर के डमटाल क्षेत्र के गांव मिलवान, ठाकुरद्वारा, बरोटा, बेला लुडाचा, उलेहरियां में भारी मात्रा में गैर-कानूनी शराब और कई चालू भट्टियां जब्त की गईं, जिन्हें टीम ने कानून के मुताबिक सही कार्रवाई करने के बाद मौके पर ही नष्ट कर दिया।

Shimla News: अवैध शराब रोकने के लिए जिलों में विशेष टीमों का गठन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सूक्खू के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने जिला स्तर पर विशेष विभागीय टीमों का गठन किया है। इन टीमों के माध्यम से अवैध शराब के विरूद्व पूरे राज्य मे सघन अभियान चलाया जा रहा है ताकि अवैध शराब गतिविधियों को रोका जा सके।

आबकारी विभाग ने प्रदेश में इन अवैध शराब गतिविधियों को रोकने के लिए 35 विशेष टीमें गठित की हैं। 4-4 टीमें कुल्लू तथा चम्बा जिले में, 3-3 टीमें शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, ऊना जिले तथा नूरपुर पुलिस जिले में, 2-2 टीमें कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर जिले तथा बीबीएन पुलिस जिले में तथा 1 टीम किन्नौर जिले में तैनात की गई हैं ताकि अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।

Himachal News: इन नंबरों पर करें शिकायत

आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि राज्य सरकार अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है ताकि शराब के अवैध कारोबार से सरकार के राजस्व को हानि न पहुंचे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अवैध शराब व कारोबार से जुड़ी कोई भी सूचना विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे नम्बर 0177-2620426 तथा व्हाट्स ऐप नम्बर 94183-31426 व जोनल समाहर्ता 0177-2620426 (दक्षिण क्षेत्र), 01894-230186 (उतरी क्षेत्र) व 01905-223499 (मध्य क्षेत्र) पर साझा करें, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

शिमला से विक्रांत सूद की रिपोर्ट

ALSO READ: सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट, चांदी के भी गिरे दाम; वीकेंड पर देखें टॉप 10 शहरों के रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।