‘द केरला स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस Adah Sharma की दादी का हुआ निधन, एक्ट्रेस के घर में छाया मातम का माहौल!

Summary :

Adah Sharma Grandmother Death News: ‘द केरल स्टोरी’ से पहचान बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा के घर से रविवार सुबह से दुखद खबर सामने आई है। बता दें, अदा शर्मा की दादी का आज सुबह 23 नवंबर को करीब 5:30 बजे निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, अदा की दादी पिछले काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें अल्सरेटिव कोलाइटिस और डायवर्टीकुलिटिस जैसी गंभीर बीमारियां थीं, जिनसे लड़ते-लड़ते आख‍िरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। Adah Sharma Grandmother Death News: दादी से बेहद खास रिश्ता…

Adah Sharma Grandmother Death News: ‘द केरल स्टोरी’ से पहचान बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा के घर से रविवार सुबह से दुखद खबर सामने आई है। बता दें, अदा शर्मा की दादी का आज सुबह 23 नवंबर को करीब 5:30 बजे निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, अदा की दादी पिछले काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें अल्सरेटिव कोलाइटिस और डायवर्टीकुलिटिस जैसी गंभीर बीमारियां थीं, जिनसे लड़ते-लड़ते आख‍िरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Adah Sharma Grandmother Death News: दादी से बेहद खास रिश्ता

Adah Sharma Grandmother Death News
Adah Sharma Grandmother Death News (Credit: Social Media)

अदा शर्मा हमेशा से अपनी दादी के बेहद करीब रही हैं। वह उन्हें प्यार से “पाती” कहकर बुलाती थीं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए खास पलों को शेयर करती थीं। परिवार के करीबियों का कहना है कि अदा और उनकी दादी का रिश्ता सिर्फ दादी-पोती का नहीं, बल्कि गहरी दोस्ती जैसा था। सामने आई एक रिपोर्ट के मुुताबिक, बताया गया कि अदा की दादी पिछले लगभग एक महीने से अस्पताल में एडमिट थीं और लगातार उनका इलाज चल रहा था।

 Adah sharma news today: दादी का बर्थडे वीडियो वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

अदा ने लगभग दो महीने पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी दादी का जन्मदिन सेलिब्रेट करती नजर आई थीं। इस वीडियो में एक्ट्रेस बेहद खुश दिखाई दे रही थीं और उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि अपनी दादी की बर्थडे पार्टी का सिनेमैटोग्राफर बनकर वह बहुत खुश हैं। यह वीडियो उस समय काफी पसंद किया गया था और आज उनकी दादी के निधन के बाद यह पोस्ट फिर से सोशलनमीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि अदा और उनकी दादी का रिश्ता कितना मजबूत और प्यार से भरा हुआ था।

दादी थीं अदा की प्रेरणा

adah sharma news today (Credit: Social Media)

अदा अपनी दादी को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी इंस्पिरेशन मानती थीं। यही वजह है कि उनके जाने के बाद अदा और उनकी मां अब उनकी याद में किसी सामाजिक सेवा से जुड़ने का फैसला कर रही हैं, ताकि दादी की सीख और प्यार को आगे बढ़ाया जा सके।

The kerala story fame actress: फिल्मों में दिखा अदा का सफर

the kerala story fame actres
the kerala story fame actres (Credit: Social Media)

अदा शर्मा ‘द केरल स्टोरी’ के अलावा ‘1920’, ‘कमांडो 2’ और कई अन्य फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों में खास पहचान बनाई है लेकिन इस समय एक्ट्रेस के लिए यह समय बेहद कठिन है, क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी का बेहद अहम हिस्सा खो दिया है। अदा की दादी के बारे में ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड Jigisha Bhanushali संग शादी के बंधन में बंधे फेमस यूट्यूबर Thugesh उर्फ़ Mahesh Keshwala

Yashika Jandwani