गर्लफ्रेंड Jigisha Bhanushali संग शादी के बंधन में बंधे फेमस यूट्यूबर Thugesh उर्फ़ Mahesh Keshwala

Summary :

Mahesh Keshwala Wedding: पॉपुलर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर महेश केशवाला, जिन्हें इंटरनेट की दुनिया में ठगेश के नाम से जाना जाता है, हाल ही में उनके फैंस के लिए एक बड़ी गुड न्यूज सामने आई है। बता दें, महेश केशवाला अब सिंगल से मिंगल हो चुके है और अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड जिगीषा भानुशाली के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए है। सोशल मीडिया पर किया अनाउंस इस खुशखबरी को यूट्यूबर ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज़ मिला है। खास…

Mahesh Keshwala Wedding: पॉपुलर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर महेश केशवाला, जिन्हें इंटरनेट की दुनिया में ठगेश के नाम से जाना जाता है, हाल ही में उनके फैंस के लिए एक बड़ी गुड न्यूज सामने आई है। बता दें, महेश केशवाला अब सिंगल से मिंगल हो चुके है और अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड जिगीषा भानुशाली के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए है।

सोशल मीडिया पर किया अनाउंस

Mahesh Keshwala wedding
Mahesh Keshwala Wedding (Credit: Social Media)

इस खुशखबरी को यूट्यूबर ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज़ मिला है। खास बात ये है कि जैसे ही ठगेश ने अपनी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी से यूट्यूबर को बधाई देना शुरू कर दिया। वहीं अब कपल की शादी की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस के साथ-साथ कई यूट्यूबर्स व सेलिब्रिटीज भी नए कपल पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

इंस्टग्राम पर खास कैप्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by THUGESH (@maheshkeshwala)

शादी की खूबसूरत फोटोज शेयर करते हुए महेश ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा उन्होंने कहा “Collabration of lifetime 22.11.2025। Bless us with your prayers and love! इस पोस्ट के सामने आते ही यूट्यूब फ्रेटरनिटी से बधाइयों की बौछार शुरू हो गई। आशीष चंचलानी, पूरव झा, आरजे महवश, अभिषेक मल्हान, आशिष भाटिया और भारती सिंह जैसे बड़े नामों ने भी कमेंट कर इस नए कपल को शुभकामनाएं दी हैं। महेश और जिगीषा की जोड़ी को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि दोनों एक-दूसरे के साथ “परफेक्ट कपल” लग रहे हैं।

कौन हैं जिगीषा भानुशाली?

Mahesh Keshwala Wife (Credit: Social Media)
Mahesh Keshwala Wife (Credit: Social Media)

जहां महेश यूट्यूब की दुनिया के बड़े और पॉपुलर नामों में शामिल हैं, वहीं उनकी पत्नी जिगीषा भानुशाली लाइमलाइट से दूर रहती हैं। बता दें, उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है और उनके केवल 187 फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट की मानें तो जिगीषा एक पेशे से एक वकील हैं। उनके पुराने एक्स और लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने मुंबई के अस्मिता कॉलेज ऑफ लॉ, विक्रोली से एलएलबी की पढ़ाई की है। इसके साथ ही आपको बता दें, जिगीषा और महेश लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे और अब उनके शादी करने से फैंस बेहद खुश हैं।

महेश कैसे बने यूट्यूब स्टार

Mahesh Keshwala Wife
Mahesh Keshwala Wife (Credit: Social Media)

महेश केशवाला, अपने ह्यूमर और कमेंट्री-स्टाइल वीडियोज़ के लिए जाने जाते हैं। यूट्यूब पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं और वह भारत के टॉप डिजिटल क्रिएटर्स में गिने जाते हैं। 2023 में उन्होंने अपना शो ‘द ठगेश शो’ लॉन्च किया था, जिसने उन्हें और ज्यादा पॉपुलर बना दिया। इस शो की खासियत यह है कि इसमें सिर्फ यूट्यूबर्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारे भी हिस्सा लेते हैं। महेश उनसे मजेदार बातचीत करते हैं, गेम खिलाते हैं और ह्यूमर के साथ एपिसोड को एंटरटेनिंग बनाते हैं। शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और इसके एपिसोड सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होते रहते हैं।

शादी पर फैंस की उमड़ी भावनाएं

Mahesh Keshwala Career (Credit: Social Media)
Mahesh Keshwala Career (Credit: Social Media)

ठगेश की शादी की अनाउंसमेंट ने फैंस को बेहद खुश कर दिया। पोस्ट पर लगातार कमेंट्स आते हुए दिखाई दिए एक यूज़र ने लिखा “भाई आखिरकार ठगेश शादीशुदा हो गया!” दूसरे यूज़र ने कह “दोनों एकदम रॉयल लग रहे हैं।” महेश की फैमिली और फ्रेंड्स के साथ-साथ उनके फॉलोअर्स भी इस शुरूआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाईं वेडिंग फोटोज़

महेश और जिगीषा की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। वेडिंग आउटफिट्स और फोटोज़ की सिंपलीसिटी और एलीगेंस ने फैंस का दिल जीत लिया है। कुछ ही घंटों में इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया। अब फैंस उनकी शादी की वीडियो व्लॉग और स्पेशल एपिसोड का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Masti 4 box office collection day 1 : 40 करोड़ के बजट वाली Masti 4 ने पहले दिन कमाए कितने करोड़,ओपनिंग डे पर कैसी रही कमाई?

Yashika Jandwani