हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मवीर धामी का यहां सेउबाग स्थित निवास पर सोमवार सुबह हृदय गति रूकने से निधन हो गया।
वह 74 वर्ष के थे और काफी अर्से से बीमार थे तथा उनका पीजीआई चंडीगढ़ से उपचार चल रहा था। दो दिन पूर्व ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। श्री धामी पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खासमखास रहे लेकिन बीच में उन्होंने कांग्रेस अलविदा भी कह दिया था और एक बार आजाद उम्मीदवार और एक बार बहुजन समाज पार्टी टिकट पर चुनाव लड़े।
बाद में वह पुन: कांग्रेस में शामिल हो गये। वर्तमान में वह प्रदेश कांग्रेस महासचिव और मंडी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी थे। इससे पहले वह वीरभद्र सरकार में पथ परिवहन निगम के निदेशक पद पर भी रहे। वहीं वह पार्टी के कई अन्य ओहदों पर भी रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद, सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुंदर ठाकुर, विधायक विक्रमादित्य सिंह समेत अनेक नेताओं ने श्री धामी के निधन पर गहरा दुख एवं शोक प्रकट करते हुये शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक समवेदना और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।


Download Android App
Download iOS App



