शिमला में सोनिया गांधी ने पूर्व CM वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, केंद्र सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप

Summary :

Himachal Pradesh News: कांग्रेस संसदीय दल की नेता Sonia Gandhi ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर वीरभद्र सिंह के जीवन और कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका सोनिया गांधी ने अवलोकन किया। इस अवसर पर कांग्रेस की महासचिव और सांसद Priyanka Gandhi भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण कांग्रेस कार्यकर्ताओं और हिमाचल के लोगों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह एक ऐसे नेता थे, जिनका दिल…

Himachal Pradesh News: कांग्रेस संसदीय दल की नेता Sonia Gandhi ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर वीरभद्र सिंह के जीवन और कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका सोनिया गांधी ने अवलोकन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस की महासचिव और सांसद Priyanka Gandhi भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण कांग्रेस कार्यकर्ताओं और हिमाचल के लोगों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह एक ऐसे नेता थे, जिनका दिल हमेशा प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए धड़कता था। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि उनके परिवार का हिमाचल प्रदेश से गहरा संबंध रहा है। “यहां मेरा घर ही नहीं, बल्कि मुझे इन पहाड़ों से विशेष लगाव है,” उन्होंने कहा।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News, PHOTO (social media)

Himachal Pradesh News: सच्चाई की राह पर चलने वाले नेता थे वीरभद्र सिंह

वीरभद्र सिंह को याद करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति में आज ऐसे नेता बहुत कम हैं जो सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी ने देश को रास्ता दिखाया, उसी तरह वीरभद्र सिंह ने हिमाचल के लिए काम किया। यही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की पहचान है। प्रियंका ने यह भी कहा कि आज राजनीति में ऐसे लोगों की जरूरत है जो सिर्फ सोशल मीडिया पर नहीं बल्कि ज़मीनी स्तर पर जनता की सेवा करें।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News, PHOTO (social media)

MP Priyanka Gandhi: केंद्र सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि वह निडर होकर सच बोलते हैं और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सच्चाई, विकास और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा के समय सैकड़ों लोग प्रभावित हुए और कई परिवार उजड़ गए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बार-बार केंद्र से मदद की मांग की, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News, PHOTO (social media)

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने हर प्रभावित क्षेत्र में जाकर लोगों की पीड़ा को समझा, लेकिन केंद्र सरकार ने राजनीतिक कारणों से मदद नहीं की। प्रियंका ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति सिर्फ चुनाव जीतने तक सीमित है, जबकि जनता के दुख-दर्द से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

रिपोर्ट: विक्रांत सूद

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 100 CBSE स्कूल: CM सुक्खू

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।