Diya Decoration Ideas For Diwali: दिवाली पर चमक उठेगा आपका घर, ट्राई करें ये 6 शानदार दीया डेकोरेशन आइडियाज

Summary :

Diya Decoration Ideas For Diwali: दिवाली का त्योहार अपने साथ प्रकाश, खुशियां और उमंग लेकर आता है। इस पर्व पर घरों को सजाया जाता है और बाजार से सुंदर-सुंदर दीये लाये जाते हैं। दिवाली पर स्कूल से भी बच्चों को दिये सजाने का प्रोजेक्ट दिया जाता है या फिर प्रतियोगिता कराई जाती है। अगर आप भी अपनी थोड़ी-सी रचनात्मकता दिखाते हैं, तो दीयों को बाजार से भी सुंदर सजा सकते हैं। सजाएं हुए दीये दिवाली के त्योहार की रौनक बढ़ाते हैं और आकर्षक लगते हैं। इस लेख में हम आपको दीयों को सजाने के कुछ आइडियाज बताएंगे। Diya Decoration Ideas…

Diya Decoration Ideas For Diwali: दिवाली का त्योहार अपने साथ प्रकाश, खुशियां और उमंग लेकर आता है। इस पर्व पर घरों को सजाया जाता है और बाजार से सुंदर-सुंदर दीये लाये जाते हैं। दिवाली पर स्कूल से भी बच्चों को दिये सजाने का प्रोजेक्ट दिया जाता है या फिर प्रतियोगिता कराई जाती है। अगर आप भी अपनी थोड़ी-सी रचनात्मकता दिखाते हैं, तो दीयों को बाजार से भी सुंदर सजा सकते हैं। सजाएं हुए दीये दिवाली के त्योहार की रौनक बढ़ाते हैं और आकर्षक लगते हैं। इस लेख में हम आपको दीयों को सजाने के कुछ आइडियाज बताएंगे।

Diya Decoration Ideas For School: स्कूल के लिए ऐसे सजाएं दिये

1. रंगों से पेंट करें

Diya Decoration Ideas For School
स्कूल के लिए ऐसे सजाएं दिये (Source: Social Media)

दिवाली के लिए मिट्टी के दीयों को एक्रेलिक रंगों से रंग दें। इसके ऊपर से दूसरे कलर से डिजाइन बनाकर अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं। इसके बाद ऊपर से थोड़ा चमकदार ग्लिटर से सजाएं, ये देखने में काफी खूबसूरत लगेंगे।

2. मिरर और स्टोन से सजावट

Diya Decoration Ideas For School
diya decoration ideas images (Source: Social Media)

दीयों को चमकदार रूप देने के लिए, उनपर पेंट करके छोटे-छोटे मिरर, मोती या कुछ कलरफुल स्टोन्स चिपका सकते हैं। ये दीये झिलमिलाते हुए नजर आएंगे और त्योहार की रौशनी बढ़ा देंगे।

3. सीप और शंख से सजाएं दिया

Diya Decoration Ideas For Diwali
सीप और शंख से सजाएं दिया (Source: Social Media)

अगर आपको कुछ सुंदर और क्रिएटिव दिया चाहिए, तो इसके लिए आप दीये में सीप और शंख से सजावट कर सकते हैं। इसके लिए दीये के चारो तरफ शंख या सीप चिपकाएं और किनारे पर लेस लगाएं। ये दीये बहुत खूबसूरत लगते हैं।

4. थर्माकोल बेस दिया प्लेट

Diya Decoration Ideas For Diwali
थर्माकोल बेस दिया प्लेट (Source: Social Media)

थर्माकोल या कार्डबोर्ड से दीये के नीचे लगाने के लिए प्लेट बनाएं और सजाएं। सजी हुई प्लेट के बीच में एक दीया लगाएं। ये दिया डेकोरेशन बहुत सुंदर लुक देता है।

5. वेस्ट मटेरियल से दीया सजाएं

Diya Decoration Ideas For Diwali
वेस्ट मटेरियल से दीया सजाएं (Source: Social Media)

आप घर में पड़ी चीजों से भी दीया डेकोरेट कर सकते हैं। बेकार पड़ा सामान जैसे बोतल, बटन, लेस, कप आदि का इस्तेमाल करके सजा सकते हैं। इन चीजों में पैसे भी नहीं लगेंगे और दीये सुंदर और अट्रैक्टिव लुक देंगे।

6. ग्लास पेंट

Diya Decoration Ideas For Diwali
diya decoration ideas images (Source: social Media)

अगर आपके पास कांच के दीये हैं, तो उन्हें गिलास पेंट से रंगकर उनपर आकर्षक डिज़ाइन और पैटर्न बनाएं। ये दीये दिवाली की रौनक में चार चांद लगा देंगे।

यह भी पढ़ें: Festival Diwali 2025 Calendar: 5 दिवसीय पर्वों के सबसे शुभ मुहूर्त, इस बार धनतेरस से भाई दूज तक खुलेंगे किस्मत के द्वार!

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।