Festival Diwali 2025 Calendar: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक अमावस्या के दिन दीपावली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर के कई देशों में भी इसका उल्लास देखने को मिलता है। दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से मानी जाती है। आइए जानते हैं इस पांच दिवसीय पर्व में धनतेरस से लेकर भाई दूज तक के प्रमुख शुभ मुहूर्त कौन से हैं।
Dhanteras Kab Hai: धनतेरस पूजा मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष धनतेरस का पर्व शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा करने के लिए निम्नलिखित शुभ समय रहेगा:
धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 7:15 बजे से रात 8:19 बजे तक
प्रदोष काल: शाम 5:48 बजे से रात 8:19 बजे तक
वृषभ काल: शाम 7:15 बजे से रात 9:11 बजे तक
Kab Hai Choti Diwali: छोटी दीपावली / काली चौदस

दीपावली से ठीक एक दिन पहले काली चौदस मनाई जाती है, जिसे छोटी दीपावली भी कहा जाता है। इस दिन मां काली की आराधना की जाती है, वहीं कई स्थानों पर हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस वर्ष काली चौदस रविवार, 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। उस दिन का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा:
काली चौदस पूजा मुहूर्त: रात 11:41 बजे से 12:31 बजे तक
Diwali Date: दीपावली पूजन मुहूर्त

इस वर्ष वैदिक पंचांग के अनुसार, दीपावली सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है। पूजा के लिए शुभ समय निम्नलिखित रहेगा:
लक्ष्मी पूजन मुहूर्त: शाम 7:08 बजे से रात 8:18 बजे तक
प्रदोष काल: शाम 5:46 बजे से रात 8:18 बजे तक
वृषभ काल: रात 7:08 बजे से रात 9:03 बजे तक
Govardhan Puja Kab Hai: गोवर्धन पूजा का समय

दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का आयोजन होता है। इस वर्ष यह पर्व बुधवार, 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजन के लिए शुभ मुहूर्त निम्न प्रकार से रहेगा:
प्रातःकाल मुहूर्त: सुबह 6:26 बजे से 8:42 बजे तक
सायाह्न काल मुहूर्त: दोपहर 3:29 बजे से शाम 5:44 बजे तक
Bhai Dooj Kab Hai: भाई दूज का शुभ मुहूर्त

भाई दूज पर्व पर्व भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक होता है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस वर्ष भाई दूज गुरुवार, 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। उस दिन पूजन का शुभ समय इस प्रकार रहेगा:
भाई दूज अपराह्न मुहूर्त: दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक
Festival Diwali 2025 Calendar: दीपावली 2025 पंचांग
| पर्व का नाम | तिथि | दिन | शुभ मुहूर्त (समय) | विशेष जानकारी |
|---|---|---|---|---|
| धनतेरस | 18 अक्टूबर 2025 | शनिवार |
पूजा: शाम 7:15 – रात 8:19 प्रदोष काल: शाम 5:48 – रात 8:19 वृषभ काल: शाम 7:15 – रात 9:11 |
भगवान धन्वंतरि, धन की देवी लक्ष्मी का पूजन |
| काली चौदस / छोटी दीपावली | 19 अक्टूबर 2025 | रविवार | पूजा: रात 11:41 – 12:31 (अर्धरात्रि काल) | माँ काली व हनुमान जी की आराधना |
| दीपावली / लक्ष्मी पूजन | 20 अक्टूबर 2025 | सोमवार |
लक्ष्मी पूजन: शाम 7:08 – रात 8:18 प्रदोष काल: शाम 5:46 – रात 8:18 वृषभ काल: रात 7:08 – 9:03 |
लक्ष्मी-गणेश पूजन, दीपों का पर्व |
| गोवर्धन पूजा | 22 अक्टूबर 2025 | बुधवार |
प्रातःकाल: सुबह 6:26 – 8:42 सायाह्न काल: दोपहर 3:29 – शाम 5:44 |
श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पूजन की परंपरा |
| भाई दूज | 23 अक्टूबर 2025 | गुरुवार | अपराह्न मुहूर्त: दोपहर 1:13 – 3:28 | भाई-बहन के स्नेह का पर्व (यम द्वितीया) |
यह भी पढ़ें: 13 अक्टूबर को है अहोई अष्टमी, संतान की खुशहाली के लिए माताएं रखेंगी निर्जला व्रत, जानें शुभ मुहूर्त
Ahoi Ashtami Kab Ki Hai: अहोई अष्टमी का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। अहोई अष्टमी का सनातन धर्म में विशेष महत्व है, इस दिन खासतौर पर माताएं अपने बच्चों की लंबी आयु,अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता के लिए व्रत करती हैं। आगे पढ़ें…


Download Android App
Download iOS App




