CM सुक्खू से लंदन में मिली IOC यूके की टीम, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

Himachal Pradesh News

Himachal Pradesh News: भारतीय ओवरसीज कांग्रेस (IOC) यूके के अध्यक्ष कमल धालीवाल, उपाध्यक्ष गुरमिंद्र रंधावा और अन्य सदस्यों की टीम ने बुधवार शाम को लंदन में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक में राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं और सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई।

Himachal Pradesh News: राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपनी बातचीत में बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में लगातार सुधार के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के लगातार प्रयासों की बदौलत प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। पहले जहां हिमाचल शिक्षा के मामले में देशभर में 21वें स्थान पर था, अब वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

CM Sukhu Meets IOC UK President: पर्यावरण और आपदाओं पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से अछूता नहीं है। राज्य में हाल के वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं की संख्या बढ़ी है, जिससे जनता को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। इसके बावजूद सरकार ने अपने सीमित संसाधनों के माध्यम से प्रभावित परिवारों की मदद की है और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

IOC UK President: आइओसी यूके अध्यक्ष ने की सराहना

इस अवसर पर आइओसी यूके के अध्यक्ष कमल धालीवाल ने मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और प्रदेश में टिकाऊ विकास को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार के ये कदम अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणादायक हैं और इनसे सीख लेकर दूसरे राज्य भी अपनी योजनाएं बेहतर बना सकते हैं।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट जन भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी और विधायक कमलेश ठाकुर भी उपस्थित थीं। इसके अलावा आइओसी यूके के महासचिव विक्रम दुहान, संदीप सोनी, मुहम्मद खलीलउल्लाह, यश सोलंकी, रूपेन्द्र गिल और पम्मी चीमा भी इस विशेष भेंटवार्ता के दौरान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू ने लंदन में रचा इतिहास, हाउस ऑफ लॉर्ड्स को संबोधित करने वाले पहले भारतीय मुख्यमंत्री बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।