CM सुक्खू ने लंदन में रचा इतिहास, हाउस ऑफ लॉर्ड्स को संबोधित करने वाले पहले भारतीय मुख्यमंत्री बने

Summary :

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने लंदन के प्रतिष्ठित ‘House of Lords’ में भाषण देने वाले भारत के पहले मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह मौका इंडो-यूरोपियन बिजनेस फोरम द्वारा आयोजित एक शिखर सम्मेलन के दौरान मिला, जहां उन्होंने प्रदेश की उपलब्धियों और निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। Himachal Pradesh News: निवेशकों को हिमाचल आने का न्योता मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में वैश्विक निवेशकों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन, बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य…

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने लंदन के प्रतिष्ठित ‘House of Lords’ में भाषण देने वाले भारत के पहले मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह मौका इंडो-यूरोपियन बिजनेस फोरम द्वारा आयोजित एक शिखर सम्मेलन के दौरान मिला, जहां उन्होंने प्रदेश की उपलब्धियों और निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

Himachal Pradesh News: निवेशकों को हिमाचल आने का न्योता

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में वैश्विक निवेशकों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन, बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में बड़े अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की निवेशक हितैषी नीतियां निवेशकों को भरोसेमंद और स्थायी माहौल प्रदान करती हैं।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में काम

सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ‘व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भरता’ के लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ रहा है। यह केवल एक नारा नहीं बल्कि एक दूरदर्शी सोच है, जिसे जनता के सहयोग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश की 100% साक्षरता दर को भी एक बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया।

CM Sukhu: पर्यावरण और ऊर्जा में हिमाचल की बढ़त

मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पहले ही देश में जलविद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी है। उन्होंने यूरोपीय विशेषज्ञों से इन क्षेत्रों में सहयोग की अपील की, ताकि दोनों की क्षमताएं मिलकर नई ऊंचाइयों को छू सकें।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

कृषि और बागवानी में नए अवसर

सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के सेब ने वैश्विक पहचान बनाई है और अब राज्य सब्जियों, फूलों और अन्य महंगी फसलों की खेती की दिशा में भी तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्राकृतिक खेती, डेयरी और जैविक उत्पादों में राज्य की नई पहल और नीतियों की भी सराहना की, जो सतत और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दे रही हैं।

निवेश के लिए भरोसेमंद गंतव्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल न केवल एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है, बल्कि अब यह वैश्विक व्यापार के लिए भी एक उभरता हुआ केंद्र बन चुका है। उन्होंने यूरोपीय उद्योगपतियों और निवेशकों को प्रदेश में आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि यहां उन्हें व्यापारिक अवसरों के साथ-साथ विश्वास और स्थायित्व पर आधारित मजबूत साझेदारियां मिलेंगी।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

लीडरशीप एंड गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस अवसर पर इंडो-यूरोपियन बिजनेस फोरम द्वारा ‘लीडरशीप एंड गवर्नेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें हिमाचल में उनके दूरदर्शी, परिवर्तनकारी और प्रभावशाली नेतृत्व के लिए दिया गया।

रिपोर्ट: विक्रांत सूद।

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh News: अनाथ बच्चों को नया जीवन दे रही है हिमाचल सरकार, शुरू की ये अहम योजना

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।