Bangkok Sinkhole Live Video: धरती में समा रहीं बैंकॉक की सड़कें, वायरल वीडियो देख कर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

Summary :

Bangkok Sinkhole Live Video: जब से ये भयानक वीडियो सामने आया है तब से इसे देख कर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। क्योंकि यह जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये बैंकॉक का है, जिसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि किस तरह अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह जमीन में धंस गया है। इसे देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए। आपने सोशल मीडिया पर पहले भी ऐसे कई वायरल वीडियो देखे होंगे, जिसमें ऐसी दिल दहला देने वाली घटना होती रहती है, तो आइए जानते हैं कि किस तरह ये…

Bangkok Sinkhole live video

Bangkok Sinkhole Live Video: जब से ये भयानक वीडियो सामने आया है तब से इसे देख कर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। क्योंकि यह जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये बैंकॉक का है, जिसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि किस तरह अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह जमीन में धंस गया है। इसे देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए। आपने सोशल मीडिया पर पहले भी ऐसे कई वायरल वीडियो देखे होंगे, जिसमें ऐसी दिल दहला देने वाली घटना होती रहती है, तो आइए जानते हैं कि किस तरह ये पूरी घटना हुई और लोगों को इससे क्या-क्या परेशानियां हुई।

Bangkok Massive Sinkhole: बैंकॉक में सड़क धंसने से हुआ बड़ा हादसा

Bangkok Sinkhole live video

आपको बता दें कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक सड़क देखते ही देखते जमीन में धंस गई। सड़क में इतना गहरा गड्ढा हो गया जिसे देखकर लोग वहां से भागने लगे। Bangkok में मौजूद वजीरा अस्पताल के आसपास के इलाके में ये बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे के बाद वहां की सडकों को खाली करना पड़ा। ताकि वहां ज्यादा ट्रैफिक न लगे इसी कारण वहां की सडकों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। जब हादसा हुआ तो वहां मौजूद कुछ गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई। जिससे वो भी उस गड्ढे में गिर गई और सड़क पर बने बिजली के खंभे भी नीचे गिर गए और लोग वहाँ से भागने लगे।

जब Bangkok में एक अस्पताल के सामने 50 मीटर गहरा सिंकहोल खुल गया। जिससे कारण कारें और बिजली के खंभे इस गड्ढे में धंस गए। इस घटना के कारण शहर में रहने वाले लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन बनाने के कारण हुआ है। इस खतरनाक घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें घटना कैसे हुई इसे पूरी तरह दिखाया गया है।

Thailand News: प्रशासन ने बताया हादसे का कारण

 

वहां के अधिकारियों ने थाई राजधानी की कुछ सड़कों को बंद कर दिया है, ताकि वहां से लोगों का गुजरना बंद हो जाए। यहां की सडकों को बंद करने का यही कारण था कि इलाके की पाइपलाइन टूट गई और उससे तेज धार में पानी बहने लगा था। जब वहां की सड़क धंसी तो बिजली के खंबे गिरने से लोगों को काफी नुकसान हो सकता था। क्योंकि तार और खंबों से काफी चिंगारियां निकल रही थी।

अस्पताल के सामने करीब 50 मीटर गहरा गड्डा हो गया। जिसके कारण वहां के आसपास के फ्लैटों में रह रहे लोगों और अस्पताल में भर्ती लोगों को बाहर निकाला गया। ताकि वो लोग इस हादसे की चपेट में ना आ सकें। सिंकहोल खुलने के दौरान वहां कई गाड़ियां मौजूद थीं जब लोगों ने सड़क को जमीन में धंसते देखा, तो वो लोग अपनी गाड़ियों को तेजी से पीछे हटाने लगे ताकि उनकी गाड़ियां सुरक्षित रहें।

बैंकॉक में इस समय मानसून का मौसम है। इसलिए वहां के गवर्नर ने इस गड्ढे को जल्द से जल्द ठीक करने का आदेश दिया। क्योंकि अगर यहां भारी बारिश हुई तो शहर को और ज्यादा नुकसान हो सकता है। Bangkok के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल की इमारत को नुकसान पहुंचा है। साथ ही लोगों को पुलिस स्टेशन और आस-पास की अन्य इमारतों से बाहर निकलने का आदेश भी दिया गया है।

Note: यह खबर सोशल मीडिया द्वारा दिखाए गए वीडियो पर आधारित है, पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

Also Read: Best Honeymoon Destinations in India: ये 7 जगहें आपके हनीमून को बना सकती हैं एक फिल्मी कहानी!

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।