Volvo EX30 Review: भारतीय बाजार में वोल्वो की धमक! 480 किमी रेंज, कैमरा और रडार के साथ लॉन्च की इलेक्ट्रिक SUV

Summary :

Volvo EX30 Review: वोल्वो ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV EX30 को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41 लाख रुपये रखी गई है। लेकिन अगर ग्राहक 19 अक्टूबर 2025 से पहले प्री-बुकिंग करते हैं, तो उन्हें यह SUV लगभग 40 लाख रुपये में मिल सकती है। यह अब तक की भारत में वोल्वो की सबसे सस्ती SUV बन गई है। Volvo EX30 Review: स्टाइलिश लुक और डिजाइन EX30 का डिजाइन वोल्वो की पहचान के अनुरूप है। इसमें: बंद ग्रिल (Closed-off Grille) पतली LED हेडलाइट्स थॉर हैमर स्टाइल DRL पिक्सल डिजाइन टेल लाइट्स एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स…

Volvo EX30 Review: वोल्वो ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV EX30 को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41 लाख रुपये रखी गई है। लेकिन अगर ग्राहक 19 अक्टूबर 2025 से पहले प्री-बुकिंग करते हैं, तो उन्हें यह SUV लगभग 40 लाख रुपये में मिल सकती है। यह अब तक की भारत में वोल्वो की सबसे सस्ती SUV बन गई है।

Volvo EX30 Review: स्टाइलिश लुक और डिजाइन

EX30 का डिजाइन वोल्वो की पहचान के अनुरूप है। इसमें:

  • बंद ग्रिल (Closed-off Grille)
  • पतली LED हेडलाइट्स
  • थॉर हैमर स्टाइल DRL
  • पिक्सल डिजाइन टेल लाइट्स
  • एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स

दिए गए हैं। इसके अलावा, इसका चार्जिंग पोर्ट पीछे बाईं तरफ (Rear Left Quarter Panel) में मौजूद है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए खास डिज़ाइन में रखा गया है।

Volvo EX30 Review
Volvo EX30 Review

बैटरी और रेंज

भारत में EX30 को एक 69 kWh की बैटरी के साथ उतारा गया है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 480 किलोमीटर की रेंज देती है (WLTP साइकिल के अनुसार)।

इसमें एक सिंगल मोटर दी गई है, जो:

  • 272 हॉर्सपावर की ताकत
  • 343 Nm का टॉर्क
  • देती है। SUV की 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड केवल 5.3 सेकंड में पकड़ सकती है, और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा है।
Volvo EX30 Review
Volvo EX30 Review

Volvo EX30 Features: इंटीरियर और फीचर्स

EX30 का केबिन वोल्वो की मिनिमलिस्टिक स्वीडिश डिजाइन को दर्शाता है। इसमें कई आधुनिक फीचर्स शामिल हैं:

  • 12.3-इंच का वर्टिकल टचस्क्रीन (Google-बेस्ड सिस्टम के साथ)
  • वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  • साफ-सुथरा डैशबोर्ड डिज़ाइन
  • नया स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल डिस्प्ले
  • इसके अलावा, SUV में एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं:
  • 360-डिग्री कैमरा
  • कई एयरबैग्स
  • ADAS सिस्टम, जैसे कि लेन कीप असिस्ट
  • एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल
Volvo EX30 Review
Volvo EX30 Review

Volvo EX30: भारत में किन गाड़ियों से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में वोल्वो EX30 का मुकाबला इन इलेक्ट्रिक SUVs से होगा:

  • Mercedes-Benz EQA
  • Hyundai Ioniq 5
  • BYD Sealion 7
  • BMW iX1

यह भी पढ़ें: Hero Destini 110: मिडिल क्लास के लिए हीरो का शानदार गिफ्ट! 80, 000 से कम कीमत में पेश किया ये मॉडर्न स्कूटर

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।