Sabudana Pulao Recipe: नवरात्रि व्रत में ऐसे बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना पुलाव, स्वाद और सेहत से भरपूर

Summary :

Sabudana Pulao Recipe: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, इस दौरान भक्तगण मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान साबूदाना सबसे ज्यादा खाया जाता है, लोग इससे कई तरह की डिश बनाते हैं जैसे- साबूदाना खीर, साबूदाना वड़ा, साबूदाना शेक और साबूदाना पुलाव। इन्हीं में से एक साबूदाना पुलाव की रेसिपी आपको बताएंगे, जो खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी भी है। ये पुलाव व्रत के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसको खाने के बाद आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस करेंगे। ये पुलाव हल्का होता है और झटपट भी बन जाता है।…

Sabudana Pulao Recipe

Sabudana Pulao Recipe: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, इस दौरान भक्तगण मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान साबूदाना सबसे ज्यादा खाया जाता है, लोग इससे कई तरह की डिश बनाते हैं जैसे- साबूदाना खीर, साबूदाना वड़ा, साबूदाना शेक और साबूदाना पुलाव। इन्हीं में से एक साबूदाना पुलाव की रेसिपी आपको बताएंगे, जो खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी भी है। ये पुलाव व्रत के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसको खाने के बाद आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस करेंगे। ये पुलाव हल्का होता है और झटपट भी बन जाता है। चलिए जानते हैं साबूदाना पुलाव की आसान रेसिपी–

Sabudana Pulao Recipe: ऐसे बनाएं साबूदाना पुलाव

Sabudana Pulao Recipe

सामग्री

  • साबूदाना- 1 कप (रात भर भिगोया हुआ)
  • मूंगफली- 3 चम्मच (भुनी हुई)
  • आलू- 2 (उबले हुए और छोटे टुकड़ों में कटे)
  • हरी मिर्च- 3 (बारीक कटी)
  • जीरा-1 चम्मच
  • घी या तेल- 2 चम्मच
  • सेंधा नमक (स्वादानुसार)
  • नींबू रस- 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)

विधि

Sabudana Pulao Recipe

  1. सबसे पहले साबूदाना को 6-7 घंटा भिगोकर रखें। इसके बाद छलनी में छानकर सारा पानी निकाल दें।
  2. अब एक कढ़ाई में घी या तेल गर्म करके, उसमें जीरे का तड़का लगाएं।
  3. जब जीरा भून जाएं, तो उसमें हरी मिर्च, आलू डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  4. इसके बाद इसमें मूंगफली डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
  5. फिर इसमें भिगोया हुआ साबूदाना और सेंधा नमक डालें।
  6. इसको हल्की आंच पर 5-6 मिनट तक पकाएं।
  7. जब साबूदाना पक जाएं, तो उसमें ऊपर से नींबू रस और कटा हुआ हरा धनिया डालें।
  8. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कीजिए और बनकर तैयार है साबूदाना का स्वादिष्ट पुलाव।

यह भी पढ़ें: Healthy Navratri Drinks Ideas: इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स के साथ नवरात्रि के व्रत में रहें हाइड्रेटेड

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।