Healthy Navratri Drinks Ideas: इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स के साथ नवरात्रि के व्रत में रहें हाइड्रेटेड

Summary :

Healthy Navratri Drinks Ideas: आज सोमवार, 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। 1 अक्टूबर को रामनवमी के साथ नवरात्रि का समापन होगा। इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास रखते हैं। व्रत में लंबे समय तक खाली पेट रहने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे सिरदर्द, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में उपवास के समय खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। यहां पर 5 तरह की हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बताया गया है जो आपको व्रत में…

Healthy Navratri Drinks Ideas: आज सोमवार, 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। 1 अक्टूबर को रामनवमी के साथ नवरात्रि का समापन होगा। इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास रखते हैं। व्रत में लंबे समय तक खाली पेट रहने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे सिरदर्द, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में उपवास के समय खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। यहां पर 5 तरह की हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बताया गया है जो आपको व्रत में हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगे।

Healthy Navratri Drinks Ideas: नवरात्रि में व्रत के दौरान पिएं ये ड्रिंक्स

Healthy Navratri Drinks Ideas
Healthy Navratri Drinks Ideas

1. लस्सी

दही से तैयार की गई लस्सी उपवास के समय शरीर को ठंडक प्रदान करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन के लिए लाभकारी होते हैं। यह पेट की जलन को शांत करती है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। साथ ही, (Navratri Drinks Ideas) इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।

2. नींबू पानी

नींबू विटामिन C और खनिजों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। इसे पानी में मिलाकर या शरबत के रूप में सेवन किया जा सकता है। नींबू पानी व्रत के दौरान न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि ऊर्जा का अच्छा स्रोत भी बनता है।

3. नारियल पानी

Healthy Navratri Drinks Ideas
coconut water

नवरात्रि में उपवास के दौरान नारियल पानी सबसे बेहतर हाइड्रेटिंग ड्रिंक माना जाता है। इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं जो शरीर में पानी की कमी को संतुलित करते हैं। नारियल पानी न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि पाचन प्रक्रिया को भी बेहतर बनाता है।

4. बनाना शेक

केला एक प्राकृतिक ऊर्जा देने वाला फल है। इसमें मौजूद पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट्स मांसपेशियों की मजबूती बढ़ाते हैं (Healthy Navratri Drinks Ideas) और थकावट को दूर करते हैं। दूध के साथ इसे मिलाकर बनाना शेक और भी पौष्टिक बन जाता है, जो व्रत के दौरान ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।

5. अनार का जूस

Healthy Navratri Drinks Ideas
pomegranate juice

अनार में अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके रस में विटामिन A, C और E के साथ-साथ फोलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं। व्रत में इसका सेवन शरीर को पोषण देने के साथ-साथ स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।

यह भी पढ़ें: Famous Devi Temple in India: घूमने के हैं शौकीन, तो इस नवरात्री भारत में माता रानी के इन 5 मंदिरों में करें दर्शन

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।