Himachal Pradesh: कांग्रेस को झटका! आश्रय शर्मा बीजेपी में होंगे शामिल

Summary :

चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कांग्रेस को एकबार फिर झटका लगा है। दिवंगत कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम के पोते आश्रय शर्मा भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे।

चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कांग्रेस को एकबार फिर झटका लगा है। दिवंगत कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम के पोते आश्रय शर्मा भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। आश्रय ने कांग्रेस के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 
जल्द तय की जाएगी शामिल होने की तारीख 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के शनिवार दौरे के दौरान आश्रय का भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम था। यह जानकारी मंडी सदर से भाजपा विधायक और आश्रय के पिता अनिल शर्मा ने संवाददाताओं को दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा  खराब मौसम होने के कारण रद्द हो गया, हालांकि उन्होंने (PM Modi) ने  जनसभा को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया।अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में कहा कि आश्रय के शामिल होने की नई तारीख की घोषणा जल्द ही तय की जाएगी।

Desk Team