मुंबई में होली उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सोमवार और मंगलवार को 40,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है।
रंगो का त्योहार सोमवार रात से होलिका दहन के साथ शुरू हो जाएगा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ), दंगा नियंत्रण इकाई, बम निरोधक दस्ता, यातायात पुलिस के कर्मी उत्सवों पर करीबी नजर रखेंगे ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।
उन्होंने बताया कि त्वरित प्रतिक्रिया टीम को तैनात किया जाएगा।
मुंबई में समुद्र तटों, महत्वपूर्ण प्रार्थना स्थलों, मॉल और महत्वपूर्ण नेताओं की प्रतिमाओं के सामने पुलिस बल को तैनात किया जा रहा है। इन जगहों पर लोगों के जमा होने की संभावना होती है।


Download Android App
Download iOS App



