केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को कर्नाटक का दौरा करेंगे और इस दौरान वह राज्य के दावणगेरे और हुबली में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोपहर में हुबली हवाई अड्डा पहुंचने के बाद वह मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई के साथ हेलिकॉप्टर से दावणगेरे में जिला मुख्यालय जाएंगे।
दावणगेरे में वह ‘गांधी भवन’ का उद्घाटन करेंगे और कोंडाज्जी बासप्पा संग्रहालय जाएंगे तथा वहां श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।बाद में वह दावणगेरे जिले के हरिहर तालुक के कोंडाज्जी में एक पुलिस पब्लिक स्कूल और दावणगेरे में जीएम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जीएमआईटी) के केंद्रीय पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद वह हुबली लौटेंगे, जहां वह केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी की सबसे बड़ी बेटी अर्पिता व के. एस ऋषिकेश के विवाह समारोह में शिरकत करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



