‘पठान मूवी’ पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भड़के, कहा- फिल्म में करें सुधार…नहीं तो MP में Release नहीं होगी

Summary :

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म ‘‘पठान’’ के गाने ‘‘बेशर्म रंग’’ को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद के बीच मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस गीत में दोनों मशहूर अदाकारों के कपड़ों के रंगों के साथ फिल्म के शीर्षक पर बुधवार को आपत्ति जताई।

प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान की आने वाली ब्लाक बस्टक फिल्म पठान के गाने बेशर्म को लेकर सियासत तेज हो गई जिसने एक नया रंग ला खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर विवाद के बीच एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दोनों कलाकारों के कपड़ों के रंगो के साथ फिल्म के शीर्षक पर बुधवार को पूर्ण रूप से आपत्ति जताई है। 
फिल्म में करें सुधार- नरोत्तम मिश्रा
 मिली जानकारी के मुताबिक एमपी के गृह मंत्री मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा कि  अगर निर्माता-निर्देशक ने इस फिल्म में ‘‘सुधार’’ नहीं किया, तो राज्य सरकार विचार करेगी कि फिल्म को प्रदर्शन की अनुमति दी जाए या नहीं।
'Get scripts cleared, stop hurting our sentiments': MP home minister after  'Aashram' vandalism
मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा,दूषित मानसिकता के साथ फिल्माए गए गाने ‘‘बेशर्म रंग’’ में अभिनेता और अभिनेत्री को आपत्तिजनक रूप से हरे और भगवा रंग के कपड़े पहनाए गए हैं। इन कपड़ों के रंग, गाने के बोल और फिल्म के नाम (पठान) में सुधार की आवश्यकता है। मेरा मानना है कि गाने का शीर्षक बेशर्म रंग भी अपने आप में आपत्तिजनक है।’’
उन्होंने कहा कि अगर ‘‘पठान’’ के निर्माता और निर्देशक ने फिल्म में सुधार नहीं किया, तो राज्य में फिल्म के प्रदर्शन को अनुमति देने या न देने पर विचार किया जाएगा।
मिश्रा ने दीपीका को लेकर कही यह बड़ी बात 
गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि दीपिका पादुकोण दिल्ली के जवारहलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कथित ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ के समर्थन में पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि इस कदम के बाद उनकी मानसिकता पहले ही सबके सामने आ चुकी है।
मिश्रा ने 25 जनवरी को प्रदर्शित जाने होने जा रही फिल्म पठान के केंद्रीय किरदार शाहरुख खान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा,‘‘यह अच्छी बात है कि वह (खान) हाल ही में वैष्णोदेवी के दर्शन करने गए थे। मगर एक तरफ वह माताजी के दर्शन करने जाते हैं, तो दूसरी तरफ महिला अदाकारों को अपनी फिल्मों में लगभग बिकिनी में ले आते हैं। यह भी ठीक नहीं है।’’

Desk Team