Horrifying Murder Case in Andhra Pradesh : भारत के दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले से हैरान करने वाली घटना घटी है. यहां एक नौसेना कर्मी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने शव के टुकड़े किए फिर फ्रिज में रख दिए। ऐसा उसने इसलिए किया ताकि शव के टुकड़ों को एक एक कर बाहर जा कर जला सके। बता दें मामला गजुवाक के एलवी नगर इलाके में हुई।
बताया जा रहा है आरोपी का नाम रविंद्र है जो भारतीय नौसेना में एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है. उसका अफेयर कैलासपुरम की रहने वाली एक शादीशुदा महिला मोनिका से था. रविंद्र की पत्नी प्रेग्नेंट थी और डिलीवरी के लिए अपने मायके गई हुई थी. इसी दौरान उसने अपनी प्रेमिका मोनिका को घर बुलाया. शुरुआत में दोनों के बीच सब कुछ सामान्य था, लेकिन रविवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.
Horrifying Murder Case in Andhra Pradesh: शव को टुकड़ों में काटा
इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, जिसके अनुसार, मामला पैसों को लेकर शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया. दोनों में बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि नौबत हाथापाई पर आ गई, जिसके बाद गुस्से में आकर रविंद्र ने घर में मौजूद चाकू से मोनिका पर हमला कर दिया, और महिला की मौके पर मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपराध को छुपाने के लिए शव को टुकड़ों में काट दिया. ताकि पूरा शव अलग अलग हिस्सों में फ्रिज में फिट किया जा सके। फिर मौका पाते वह जब भी बाहर जाता शव का टुकड़ा लेकर जलाने लगा, उसने कमर और दोनों पैरों को एक सूटकेस में रखा था. सिर सहित कुछ अंगों को बाहर ले जाकर जला दिया था.
Vishakapatnam Murder Case: पहले से रच रहा था साजिश

दरअसल, रवींद्र के दिमाग में हत्या की साजिश पहले से ही चल रही थी। हत्या से पहले उसने घर में चाकू और सबूत छिपाने जैसे सफाई के सामान पहले ही जुटा लिए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या से पहले शव के टुकड़ों को अलग अलग जगह पर जलाने की कोशिश की थी।
आरोपी खुद पहुंचा थाने

पुलिस के अनुसार हत्या के बाद रविंद्र खुद ही थाने पहुंचा और अपना अपराध कबूल कर लिया. जिसके बाद उससे पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने बताया कि मृतक महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी और पैसों के लिए भी परेशान कर रही थी, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों का 6 साल से संबंध चल रहा था। हालांकि, आरोपी ने पुलिस को बताया कि 2023 में ही मोनिका से रिश्ता खत्म कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद वह उस पर दबाव बना रही थी. पुलिस ने मामले की आगे की जांच में जुटी है। और आरोपी रवींद्र को फिलहाल गिरफ्तार किया हुआ है।
यह भी पढ़ें – Maharashtra में स्कॉर्पियो और बस की भीषण टक्कर, 6 की मौत कई घायल; शादी से लौट रहे थे सभी


Download Android App
Download iOS App




