Howrah Rape Case: हावड़ा जिले के डोमजुर इलाके में एक 7 साल की मासूम बच्ची के कथित तौर पर अपहरण और दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ये वारदात सोमवार शाम को राघवपुर इलाके में हुई, जो डोमजुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, इलाके में स्थानीय पंचायत की तरफ से सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इससे बाहर से काफी मजदूर आए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी काम पर लगे एक मजदूर ने पहले बच्ची को छेड़ा, फिर उसे जबरन एक निर्माणाधीन इमारत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
Howrah Crime News: क्या है पूरा ममला?
एक स्थानीय व्यक्ति ने मीडिया को बताया कि बच्ची के परिजन ने रात आठ बजे फोन करके बताया कि ऐसा कुछ हो गया है। बच्ची को पहले छेड़ा गया और फिर दुष्कर्म किया गया। उस मजदूर के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें थीं। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग भड़क गए। परिवार वाले पुलिस को बुलाने में हिचकिचा रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने खुद पुलिस को फोन किया।
मगर पुलिस ने आने में काफी देर कर दी। तब तक हालात हाथ से निकल चुके थे। गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए, प्रदर्शन करने लगे। गुस्से में आकर भीड़ ने चार छोटी मैटाडोर वैन और एक मोटरसाइकिल में तोड़-फोड़ किया। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को भी बुलाना पड़ा।
Howrah Rape Case: पुलिस की पकड़ से बाहर है आरोपी मजदूर
अब तक मुख्य आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि परिवार को औपचारिक शिकायत देनी होगी, तभी केस आगे बढ़ेगा। फिर भी स्थानीय लोगों की मौखिक शिकायत पर वे आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हावड़ा रूरल पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि परिवार को शिकायत दर्ज करानी चाहिए, लेकिन हमने आरोपी की सर्च शुरू कर दी है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है।
ALSO READ: ‘साली से शादी कराओ, नहीं तो मैं…’, बिजली के टावर पर जीजा का हाई वोल्टेज ड्रामा, Video Viral


Download Android App
Download iOS App






