हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने सभी 68 उम्मीदवारों की सूची सोमवार को जारी करेगी। पार्टी की नेता अल्का लांबा ने यह जानकारी दी।
इससे पहले, दिन में लांबा ने कहा था कि कांग्रेस रविवार को 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करेगी और शेष 11 उम्मीदवारों की घोषणा बाद में करेगी।
उन्होंने शाम में एक बयान में कहा कि सोमवार को सभी 68 उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
राज्य विधानसभा में, भाजपा के अभी 43 जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है।
राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है, जहां आम आदमी पार्टी (आप) भी चुनाव मैदान में है।
चुनाव की अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है।


Download Android App
Download iOS App



