गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि कश्मीर घाटी में पथराव की घटनाओं के पीछे अलगाववादी समूहों और कार्यकर्ताओं का हाथ रहा है जो हुर्रियत कॉन्फ्रेन्स से जुड़े हैं। रेड्डी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि प्राप्त खुफिया जानकारी से संकेत मिलता है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद संबंधी गतिविधियों, पथराव और सुरक्षा बलों पर हमलों आदि के लिए सीमा पार से हवाला माध्यम से धन भेजा जा रहा है।
उन्होंने बताया ‘‘जांच से खुलासा हुआ है कि कश्मीर घाटी में पथराव की घटनाओं के पीछे हुर्रियत से जुड़े विभिन्न अलगाववादी संगठन और कार्यकर्ताओं का हाथ रहा है।’’ रेड्डी ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अब तक आतंकवाद के वित्त पोषण संबंधी मामलों में 18 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।


Download Android App
Download iOS App



