तमिलनाडु के चेन्नई में पत्नी को सबक सिखाने के लिए एक व्यक्ति ने ऐसा काम किया कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, एक ऑटो चालक ने झगड़ के बाद अपनी पत्नी को सबक सिखाने के लिए उसके मोबाइल से मुख्यमंत्री ई पलानीसामी के आवास पर बम विस्फोट होने की पुलिस को धमकी दी लेकिन वह खुद ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विनोद नाम के इस व्यक्ति ने गुरुवार की रात पत्नी से झगड़ के बाद उसके मोबाइल से पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर कहा कि मुख्यमंत्री के आवास पर बम विस्फोट होगा। इसके बाद पुलिस ने 30 मिनट के अंदर सेलयूर से विनोद को पकड़ लिया।
विनोद ने पूछताछ में कबूल किया कि वह अक्सर शराब पीकर घर आता था जिसके कारण पत्नी के साथ उसके झगड़ होते रहते थे। विनोद कल रात भी शराब पीकर घर आया था जिसके कारण पत्नी से फिर उसका झगड़ हुआ। इसके बाद विनोद ने पत्नी को मुश्किल में फंसाने के लिए उसके मोबाइल से पुलिस को धमकी भरा फोन किया लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम हो गई और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



