कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विचारधारा के संघर्ष में वे हमेशा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी के साथ रहेंगे।

श्री सिंह ने आज अपने ट्वीट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा – आप हमारे अध्यक्ष रहो या नहीं, आप हमेशा मेरे नेता रहोगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विचारधारा के आपके संघर्ष में मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा। हम आपकी भावनाओं की कद, करते हैं।
उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के तौर पर भारत के मायने प्रेम, सत्य और अहिंसा हैं और श्री गांधी ने नफरत और हिंसा फैलाने वाली विभाजनकारी ताकतों से संघर्ष की शुरुआत की है।


Download Android App
Download iOS App



