असम राज्य को उसका नया मुख्यमंत्री मिल गया है। हिमंत बिस्व सरमा को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी समीर कुमार सिन्हा को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।
समीर कुमार सिन्हा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रधान सचिव थे। मुख्यमंत्री सरमा के विश्वासपात्र माने जाने वाले आईएएस सिन्हा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ-साथ परिवर्तन एवं विकास विभागों से सेवामुक्त कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि सिन्हा वित्त विभाग के प्रधान सचिव और असम भवन के अतिरिक्त प्रधान रेजीडेंट आयुक्त के तौर पर सेवाएं देना जारी रखेंगे।
30 साल पहले अपनी पत्नी से बोले थे सरमा – ‘अपनी मां को बता दो, मैं एक दिन असम का CM बनूंगा’
कार्मिक विभाग द्वारा सोमवार रात जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे पवन कुमार बोर्थाकुर को परिवर्तन एवं विकास और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री बिस्व और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के 13 अन्य नेताओं ने सोमवार को मंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी।


Download Android App
Download iOS App



