गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शनिवार वर्चुअल रूप से अपनी सरकार के महत्वाकांक्षी ‘स्वयंपूर्ण मित्र’ आउटरीच पहल को लॉन्च करने के बाद सावंत ने एक वेब कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी दिलाना भगवान के हाथों में भी नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर कल भगवान भी सीएम बन गए, तो यह संभव नहीं है।”
‘स्वयंपूर्ण मित्र’ पहल के तहत गजेटेड ऑफिसर पंचायतों का दौरा करेंगे और राज्य के विकास के लिए बनी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करेंगे, गांव में मौजूद संसाधनों के बारे में गहराई से जांच करेंगे और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इसके आधार पर सुझाव देंगे।
सावंत ने कहा, “बेरोजगारों को प्रतिमाह 8,000 से 10,000 रुपये तक की रोजगार मिलनी चाहिए। गोवा में ऐसी कई सारी नौकरियां हैं, जो बाहरी लोग हासिल कर लेते हैं। हमारे ‘स्वयंपूर्ण मित्र’ पहल में गांव में बेरोजगार लोगों के लिए छोटे-मोटे कामों की भी व्यवस्था की जाएगी।”


Download Android App
Download iOS App



