Kamal Nath: आज शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि, ”कमलनाथ BJP में चले गए तो विश्वास उठ जाएगा”
Highlights:
- कमलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलें तेज
- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह-जीतू पटवारी ने अटकलों को करार दिया
- दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं
कमलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलें तेज
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत का मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच बड़ा बयांन सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में जाने वाले लोग आखिरी समय तक हमसे बात करते रहते हैं, फिर चले जाते हैं। अशोक चव्हाण हमारे साथ बैठे थे। सीट शेयरिंग पर चर्चा हो रही थी, फिर चले गए। कमलनाथ अगर नहीं जा रहे हैं तो अच्छी बात है। इंदिरा गांधी अपना तीसरा पुत्र कहती थीं। चले गए तो विश्वास उठ जाएगा।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह-जीतू पटवारी ने अटकलों को करार दिया
बता दें, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज होनी लगी है। इन अटकलों के बीच कमलनाथ दिल्ली भी पहुंचे। हालांकि, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने इन अटकलों को करार दिया है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं
कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि, ऐसी बातों में कोई दम नहीं है। वहीं दिल्ली में जब संवाददाताओं ने कमलनाथ से पूछा तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात होगी तो मैं सबसे पहले आप लोगों को बताऊंगा।


Download Android App
Download iOS App



