मध्यप्रदेश में वैक्सीन की कमी की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि अगर सरकार के पास पर्याप्त वैक्सीन नहीं हैं, तो इस बारे में जनता को अवगत कराना चाहिए। श्री कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि राज्य में नागरिक उत्साह के साथ कोरोना का टीका लगवाने जा रहे हैं, लेकिन लंबे समय तक कतार में लगे रहने के बाद बहुत से लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास पर्याप्त वैक्सीन नहीं हैं, तो जनता को इस बारे में अवगत कराना चाहिए। रोज नए नए बहाने बनाकर लोगों को परेशान करना उत्पीड़न है। राज्य में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरूआत हुयी है और अब तक 02 करोड़ 20 लाख 15 हजार से अधिक वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। एक अनुमान के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु के 05 करोड़ 74 लाख से अधिक नागरिकों को दोनों डोज लगाए जाने का लक्ष्य है।


Download Android App
Download iOS App



