तेलंगाना की अगली सरकार में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : BJP

Summary :

तेलंगाना में खंडित जनादेश आने का पूर्वानुमान जताते हुए भाजपा ने रविवार को दावा किया कि वह राज्य में अगली सरकार गठित होने में ‘‘महत्वपूर्ण भूमिका

तेलंगाना में खंडित जनादेश आने का पूर्वानुमान जताते हुए भाजपा ने रविवार को दावा किया कि वह राज्य में अगली सरकार गठित होने में ‘‘महत्वपूर्ण भूमिका’’ निभाएगी। इस राज्य में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सत्ता में बने रहने पर नजरें लगाए हुए है।

तेलंगाना में सात दिसंबर को मतदान हुआ था और राज्य की 119 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

अलगाववादियों से ज्यादा खतरनाक हैं कश्मीर के मुख्यधारा के नेता – जितेंद्र सिंह

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा ,‘‘हम एक दशक के बाद पहली बार अकेले चुनाव लड़े हैं। हम जीतने के लिए चुनाव लड़े हैं। भाजपा सरकार में शामिल होगी। भाजपा के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती। नतीजे आने के बाद क्या होगा, हम इस बारे में सोचेंगे।’’

उन्होंने दावा किया कि भाजपा तेलंगाना में एक मजबूत दल बनकर उभरी है और इससे उसके मत प्रतिशत और सीटों की संख्या में बहुत बढोतरी होगी।

congress_bjp

उन खबरों के बारे में पूछे जाने पर जिनमें उनके हवाले से कहा गया कि खंडित जनादेश की स्थिति में भाजपा टीआरएस को समर्थन देगी, उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियों को ‘‘अलग तरीके से लिया गया।’’

Desk Team