भारतीय नौसेना के साथ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए रूसी नौसेना के तीन जहाज विशाखापत्तनम पहुंच गए हैं। इस अभ्यास का लक्ष्य दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर – संचालन क्षमता बढ़ाना है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ‘इंद्र नेवी’ अभ्यास का 10 वां संस्करण विशाखापत्तनम तट पर नौ से 16 दिसंबर के बीच होगा।
यह अभ्यास दो चरणों में होगा। इनमें पहला, बंदरगाह चरण होगा। यह नौ से 12 दिसंबर के बीच होगा। वहीं, दूसरा चरण बंगाल की खाड़ी में होगा जो 13 से 16 दिसंबर के बीच होगा।


Download Android App
Download iOS App




