महाराष्ट्र में शिवसेना के 12 बागी सांसदों को केन्द एवं राज्य सरकारों द्वारा वाई स्तर की सुरक्षा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन बैठक के बाद यह इन बागी सांसदों को सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इन सांसदों के निवास और कार्यालय पर अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किये गये है।
इस बीच बागी सांसदों के मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करने और समूह के नेता और नये सचेतक के बारे में आग्रह करने की संभावना है। एकनाथ शिंदे गुट मुबंई सांसद राहुल स्नेवाल को समूह का नेता और भावना गवली को नये मुख्य सचेतक के रुप में चाहते है। श्री शिंदे ने बागी सांसदों से देर रात दिल्ली पहुंचने पर मुलाकात की।
श्री भावना गवली ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर उन विधायकों के खिलाफ नरमी बरतने की मांग की है जिन्होंने उनके खिलाफ बगावत की और भारतीय जनता पार्टी में वापस गये।


Download Android App
Download iOS App



