देहरादून : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक दूसरे को निशाने पर लेना का मौका नहीं चूक रहे हैं। अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री इंदिरा हृदयेश ने धन की कमी को लेकर की गई बयानबाजी पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता में नहीं है। पैसे की दिक्कत होना स्वाभाविक है, लेकिन इस पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। दरअसल, बीते दिनों सीबीआई की ओर से एफआइआर दर्ज किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में अपने पास धन की कमी का उल्लेख किया था।
उनकी पोस्ट के बाद पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी टिप्पणी करने में देर नहीं लगाई। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों की फीस और घर खर्च से सवा लाख रुपये की धनराशि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को देंगे।


Download Android App
Download iOS App



