कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को तो हर कोई जनता है लेकिन अगर हम कहे कि एक और राहुल गांधी भी है, तो शायद आप सक्ते में आ जायेंगे। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है जिसमे एक 22 साल के युवक का नाम भी राहुल गांधी है। इस गांधी सरनेम की वजह से युवक बहुत परेशान है।
कई समस्याओ से घिरे है इंदौर के राहुल गांधी
इंदौर के अखंडनगर में रहने वाला यह युवक राहुल कई तरह की दिक्कतों से घिरे है और तो और उन्हें अपने नाम पर कोई टेलिकॉम कंपनी मोबाइल सिम देने को भी राजी नहीं होती है। यह पेशे से कारोबारी है लेकिन कोई भी बैंक लोन नहीं देता। जिससे कारोबार में काफी दिक्कत होती है। यही नहीं इंदौर के राहुल को कई बार उपहास का पात्र भी बनना पड़ता है।
राहुल ने बताया कि जब एक बार मैंने लोन के लिए बैंक में फोन किया और अपना पूरा नाम राहुल गांधी बताया तो बैंक के कर्मचारी ने मजाक में उनसे पूछ लिया कि राहुल गांधी दिल्ली छोड़कर इंदौर कब शिफ्ट हो गए और हँसते हुए फोन काट दिया।
इंदौर के राहुल ने अपने ‘गांधी’ सरनेम के पीछे की कहानी के बारे में बताते हुए कहा कि बीएसएफ के बड़े अफसर उनके स्वर्गीय पिता राजेश मालवीय ( जो अर्धसैनिक बल में वॉशरमैन का काम करते थे) को गाँधी के नाम से बुलाते थे।
साथ ही राहुल ने कहा, “मेरे पिता को इस उपनाम से ‘धीरे-धीरे लगाव हो गया और फिर उन्होंने इस उपनाम को अपने नाम के साथ जोड़ना शुरू क्र दिया। जब मुझे स्कूल में दाखिल कराया गया, तो मेरा नाम ‘राहुल मालवीय’ की जगह ‘राहुल गांधी’ के रूप में दर्ज कराया गया है’।” वही, अब इन सब समस्यायों से परेशान होकर राहुल ने अपने नाम के आगे गांधी की जगह मालवीय लगाने पर विचार कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



