करण जौहर की हाउस पार्टी वाली वीडियो पर विधायक का आरोप,मिलिंद देवरा ने कहा…

Summary :

हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर ने एक पार्टी का आयोजन किया था जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की।

हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर ने एक पार्टी का आयोजन किया था जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। करण जौहर के घर में की गई इस पार्टी में दीपिका पादुकोण से लेकर शहिद कपूर नजर आए। करण जौहर के घर ये पार्टी शनिवार की रात हुई थी जिसके बाद उन्होंने इस पार्टी की एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में दीपिका पादुकोण,मलाइका अरोड़ा,अर्जुन कपूर,शाहिद कपूर,वरुण धवन,विक्की कौशल ,रणबीर कपूर और मीरा राजपूत दिखाई दिए।
 

   

लेकिन कारण जौहर की हाउस पार्टी में सेलेब्स को देखकर जहां कई लोग स्टार्स पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं राजनीतिक दल ने भी इस मामले को उठाया है। दरअसल करण जौहर की हाउस पार्टी का वीडियो करण के बाद अकाली दल के विधायक मजिंदर सिरसा ने साझा किया है।

justify;”>मजिंदर ने वीडियो शेयर करते हुए इस पर कैप्शन लिखा है कि ये फिक्शन वर्सेज रियलिटी देखो कैसे बॉलीवुउ के सितारे गर्व के साथ अपने ड्रग्स में होने के स्टेट का प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं बॉलीवुड स्टार्स के जरिए ड्रग एब्यूज के खिलाफ आवाज उठाता हूं। यदि आप लोग डिस्कस्ड फील कर रहे हैं तो अपने स्टार्स को टैग करते हुए रिट्वीट किया है।

वहीं अकाली दल के विधायक मजिंदर के इस ट्वीट पर कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने रीट्वीट करते हुए मजिंदर को जवाब देते हुए बोला है कि मेरी पत्नी उस पार्टी का हिस्सा थी और वो वीडियो में भी है। कोई भी स्टार ड्रग स्टेट नहीं था। कृपा करके  ऐसी झूठी अफवाहें फैलाना बंद कर दें। मैं ये उम्मीद करता हूं कि आप माफी मांगने की जरा हिम्मत जुटा लें।
बता दें कि ये वीडियो पहले करण जौहर ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इतना ही नहीं फैंस ने उनके इस वीडियो पर खूब सारे कमेंट भी किए। वायरल हो रहे इस वीडियो में सभी स्टार्स पार्टी में खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं प्रोड्यूसर करण जौहर ने साउथ के सुपरस्टार विजय देवराकोंडा की अगामी फिल्म डियर कॉमरेड का हिंदी रिमेक बनाने की भी बात बताई। 

Desk Team