बैंकाक : भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन से हट गई हैं लेकिन लगातार दो टूर्नामेंट से बाहर रहने वाली उनकी हमवतन साइना नेहवाल इस बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 प्रतियोगिता के साथ सर्किट पर वापसी करेंगी। इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंची सिंधू को पिछले हफ्ते जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वह अब बुधावार से शुरू हो रहे थाईलैंड ओपन के मुख्य ड्रा में नहीं खेलेंगी।
पिछले दोनों टूर्नामेंटों में सिंधू को जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सिंधू के यहां टूर्नामेंट से हटने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सातवीं वरीय साइना अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को महिला एकल में क्वालीफायर के खिलाफ करेंगी। साइना को चिकित्सकीय कारणों से इंडोनेशिया और जापान ओपन दोनों टूर्नामेंटों से हटना पड़ा था।


Download Android App
Download iOS App



