मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

Summary :

मतदान केन्द्रों पर महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैम्प, पेयजल, विद्युत आदि व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के निर्देश दिये।

हरिद्वार : जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार दीपक रावत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी ने धनपुरा, दल्लावाला में मतदान केन्द्र सहित हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की 11 विधानसभाओं क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैम्प, मतदान केन्द्र पर पेयजल, विद्युत आदि व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के निर्देश दिये।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये कि मतदान केन्द्र से 100 मीटर के अन्दर निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों/दलों के चुनाव चिन्ह, फोटो इत्यादि नहीं लगे होने चाहिए एवं मतदान दिवस पर राजनीतिक गतिविधियां मतदान केन्द्र से 200 मीटर के बाद संचालित होगी।

Desk Team