देहरादून : एसएसपी निवेदिता कुकरेती के मुताबिक, वसंत नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान लाखों रुपए बरामद किए। देहरादून निवासी गुरजीत सिंह और आदित्य स्कोडा कार से पण्डितवाड़ी से लवली मार्केट की तरफ जा रहे थे, तभी पुलिस को संदिग्ध लगने पर गाड़ी को रोका गया और कार की चेकिंग करने पर एक काले बैग में 10 लाख 80 हज़ार रुपए मिले।
पुलिस द्वारा नकदी के बारे में जानकारी लेने पर युवक ने सहीं जवाब नहीं दिए और न ही कोई दस्तावेज पुलिस को दिखाए, जिसके चलते पुलिस ने नकदी अपने कब्जे में लेकर इनकम टैक्स विभाग को सौंप दी।
आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान सख्त हिदायत दी थी कि 50 हज़ार से ज्यादा रुपए ले जाने पर उसके बारे में पूरी जानकारी देनी होगी।


Download Android App
Download iOS App



