मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने सर्वे के निर्देश देते हुए इसे समय सीमा में पूरा करने को कहा है। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि सर्वे संवेदनशीलता के साथ किया जाए। मंत्री वर्मा ने बताया है कि पूर्व में भी 11 से 14 फरवरी के मध्य हुई वर्षा एवं ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ था। इससे प्रभावित आठ जिलों में सर्वे के बाद 25 तहसीलों के 196 गांवों के 16,481 किसानों को 17.81 करोड़ रुपए की राहत राशि वितरित करने की कार्रवाई की जा रही है।
फसलों को काफी नुकसान
बता दें कि 26 एवं 27 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण जबलपुर, शहडोल, ग्वालियर एवं नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों, रीवा संभाग के कुछ जिलों और सागर, दमोह, खंडवा, इंदौर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, सतना, बड़वानी, पन्ना, भोपाल, विदिशा, रायसेन, खरगोन, सिंगरौली एवं सीधी जिलों में असामयिक वर्षा हुई। इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा।


Download Android App
Download iOS App



