सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने एक बड़ा कदम उठाया है। उसने अंग्रेजी के अलावा हिंदी और उर्दू सहित स्थानीय भाषाओं में अपने संचार और सर्कुलर जारी करने का फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के सचिव रोहित पांडे ने कहा कि शीर्ष न्यायालय के इतिहास में पहली बार हमने हिंदी, उर्दू, कन्नड़, बंगाली, मराठी और असमिया में भी सर्कुलर जारी करने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट एक मिनी इंडिया यानी छोटा भारत है।
Highlights
- सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन अब छह स्थानीय भाषाओं में जारी करेगा सर्कुलर
- छह भाषाओं में एक सर्कुलर जारी
- न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ समारोह की अध्यक्षता
छह भाषाओं में एक सर्कुलर जारी
गौरतलब है कि एससीबीए ने अंग्रेजी के अलावा छह भाषाओं में एक सर्कुलर जारी किया है। यह सर्कुलर बुधवार शाम को सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, जस्टिस आगस्टाइन जार्ज मसीह, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस प्रसन्ना भालचंद्र वराले के सम्मान में होने वाले समारोह से संबंधित है।
एससीबीए ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कुछ क्षेत्रीय भाषाओं में अपने फैसले देने का निर्णय लिया था।


Download Android App
Download iOS App



