पश्चिम बंगाल में फुरफुरा शरीफ के मौलवी की नवगठित इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और कई अन्य पार्टियां राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में वाम मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा होंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वाम मोर्चा और कांग्रेस, सीटों के बंटवारे को लेकर अपने एक समझौते को अंतिम रूप दे चुकी है। संवाददाता सम्मेलन में मौजूद वाम मोर्चा के अध्यक्ष विमान बोस ने कहा, ‘‘ आगामी विधानसभा चुनाव में हम वाम मोर्चा, कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष मोर्चा के गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।’’
हुगली जिले में स्थिति फुरफुरा शरीफ के मौलवी ने पिछले महीने आईएसएफ का गठन किया था। चौधरी ने कहा कि न सिर्फ आईएसएफ, बल्कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कई अन्य छोटी पार्टियां भी गठबंधन में शामिल होंगी।
उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव द्विकोणीय मुकाबला नहीं होने जा रहा है, जैसा कि तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दावा कर रही है। यह त्रिकोणीय मुकाबला होगा और कांग्रेस इस लड़ाई में मजबूत स्थिति में है।’’


Download Android App
Download iOS App



