भाजपा के सदस्य निशिकांत दुबे ने गुरुवार को आरोप लगाते हुए कहा कि रेल परियोजनाओं के आवंटन में झारखंड के साथ भेदभाव किया जाता है। लोकसभा में चर्चा के दौरान रेल मंत्रालय की अनुदान मांगो पर निशिकांत दुबे ने कहा कि रेलवे के राजस्व का 40 प्रतिशत झारखंड से प्राप्त होता है।
योजनाओं के बावजूद आवंटन में उसके साथ भेदभाव किया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे का क्षेत्रीय कार्यालय ना होने की वजह से योजनाओं की बारी नहीं आती है तो वे झारखंड की बजाए बिहार या पश्चिम बंगाल को मिल जाती है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी इतना पैसा नहीं दिया कि कही रेल बन पाए। निशिकांत दुबे ने अपने शब्दों को विराम देते हुए कहा कि रेलगाड़ी की छुक-छुक में ही आम आदमी की धक-धक है, रेल की बरकत में ही आम आदमी की बरकत है।


Download Android App
Download iOS App



