IVF Egg Smuggling Racket : महाराष्ट्र पुलिस ने एक बड़े एग-डोनेशन रैकेट का पर्दाफाश किया है। मामला ठाणे से जुड़ा बताया जा रहा है। यह रैकेट बदलापुर ईस्ट के जोवेली में एक रेजिडेंशियल अपार्टमेंट और एक सोनोग्राफी सेंटर से चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने यहां छापा मारा और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
Women Eggs Sold : कौन है आरोपी

आरोपियों की पहचान सुलक्षणा गाडेकर, अश्विनी चाबुकस्वार, और मंजुषा वानखेड़े के तौर पर हुई है। महाराष्ट्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर ने कहा है कि गरीब महिलाओं का शोषण करने वाले अंडाणु दान रैकेट के मामले की गहन जांच हो रही है।
उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा, पुलिस ने हाल ही में ठाणे में एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के लोग महिलाओं को 25,000 से 30,000 रुपये की पेशकश करते थे।
IVF Egg Smuggling Racket : गरीब महिलाओं को बनाता था टारगेट

पुलिस के मुताबिक यह गिरोह गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को लालच देकर बार-बार उनके एग (अंडाणु) निकलवाता था। उन्हें शारीरिक रूप से शोषित करता था। पीड़ितों को हर साइकिल के लिए 25 से 30,000 रुपए दिए जाते थे।
Women Egg Smuggling Case : 20 से ज्यादा महिलाओं हो चुकी शिकार
पुलिस का दावा है कि पीड़ितों को एग प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन दिए जाते थे। एग तैयार होने के बाद, पीड़ितों को IVF सेंटर भेजा जाता था, जहां सर्जरी करके एग निकाले जाते थे। अब तक 20 से ज्यादा महिलाएं इनका शिकार हो चुकी हैं।
Egg Donation Scam : लाखों में बेचते थे एग

शारीरिक शोषण के इस गंभीर मामले में महिलाओं को आईवीएफ केंद्रों पर ले जाया जाता था और सर्जरी कर अंडे निकाले जाते थे। बाद में गिरोह के लोग अंडे लाखों में बेच देते थे।
पुलिस के मुताबिक ठाणे के बदलापुर पूर्व इलाके के जोवेली में एक आवासीय अपार्टमेंट और सोनोग्राफी सेंटर से संचालित हो रहे अवैध व्यापार के सिलसिले में अब तक तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें – ठाणे में 13 साल के छात्र ने लगाई फांसी, स्कूल से मिली शिकायत और मां की डांट के बाद उठाया खौफनाक कदम


Download Android App
Download iOS App




