क्या ‘बालिका वधू’ की Avika Gor गर्भवती हैं? पैपराज़ी के सामने उल्टी के बाद सोशल मीडिया में वायरल हुई प्रेग्नेंसी अफ़वाहें!

Summary :

Avika Gor Pregnant Updates: बालिका वधू’ फेम टीवी एक्ट्रेस अविका गौर और उनके पति मिलिंद चंदवानी को मुंबई में पपराज़ी कैमरों के सामने स्पॉट किया गया। इस दौरान अचानक अविका की तबीयत खराब हो गई और वे अचानक कैमरे के सामने उल्टी करते दिखाई दीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस वजह से उनके चाहने वालों में चिंता और क्यूरोसिटी दोनों बढ़ गई हैं। कई लोगों ने पूछा कि क्या यह प्रेग्नेंसी का सिग्नल हो सकता है, वहीं कुछ ने इसे आक्शन या ड्रामा बताया। Avika Gor Pregnant Updates: पैप्स के सामने बिगड़ी अविका…

Avika Gor Pregnant Updates: बालिका वधू’ फेम टीवी एक्ट्रेस अविका गौर और उनके पति मिलिंद चंदवानी को मुंबई में पपराज़ी कैमरों के सामने स्पॉट किया गया। इस दौरान अचानक अविका की तबीयत खराब हो गई और वे अचानक कैमरे के सामने उल्टी करते दिखाई दीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस वजह से उनके चाहने वालों में चिंता और क्यूरोसिटी दोनों बढ़ गई हैं। कई लोगों ने पूछा कि क्या यह प्रेग्नेंसी का सिग्नल हो सकता है, वहीं कुछ ने इसे आक्शन या ड्रामा बताया।

Avika Gor Pregnant Updates: पैप्स के सामने बिगड़ी अविका की तबीयत, पति मिलिंद ने संभाला हाथ

Avika Gor Pregnant Updates
Avika Gor Pregnant Updates ( Source : Social Media)

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही अविका का एक्सप्रेशन बदलता है, वे अपने पति मिलिंद की तरफ देखती हैं और उनकी मदद लेती हैं। मिलिंद भी पैपराज़ी की ओर हाथ फैलाते दिखे, ताकि उनसे कैमरा हटाया जा सके। इस वायरल फुटेज के बाद कई नेटिज़न्स ने प्रेग्नेंसी से जोड़कर बातों का रूप लेना शुरू कर दिया।

Avika Gor Pregnancy Rumors: प्रेग्नेंसी की अफवाहें फिर उड़ीं तेज़ – क्या है सच्चाई?

Avika Gor Pregnancy Rumors
Avika Gor Pregnancy Rumors

अब जबकि सोशल मीडिया पर अविका के उल्टी करते वीडियो से प्रेग्नेंसी अफवाहें फिर से चर्चा में हैं, फैंस के बीच खुशी और सवालों का माहौल बना हुआ है। कुछ यूज़र्स ने कहा कि यह मॉर्निंग सिकनेस जैसा लग रहा है और शायद वह जल्द ही माँ बनने वाली हैं, वहीं कई सोशल मीडिया रिएक्शन्स ने इसे प्रैंक या एक्टिंग कहा है।

हालाँकि, इससे पहले जनवरी में अविका ने खुद इन प्रेग्नेंसी अफवाहों को पूरी तरह नकार दिया था और कहा था कि यह खबर बिल्कुल झूठी है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके और उनके पति के जीवन में 2026 में कुछ बड़ा बदलाव होने वाला है, लेकिन वह प्रेग्नेंसी नहीं है। उन्होंने इस मजाकिया अफवाह पर हँसी भी जताई थी और अपने फैंस से कहा था कि वे अधिक ध्यान न दें।

इससे पहले, अविका और मिलिंद ने एक व्लॉग में कहा था कि साल 2026 उनके लिए खास रहेगा और इसमें कुछ बड़ा बदलाव आने वाला है। उस बयान के बाद से ही फैंस ने अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया था कि कपल जल्द ही खुशखबरी देने वाला है, मगर अभिनेत्री ने इन अंदाज़ों को भी सिरे से ख़ारिज किया था।

Avika Gor Vomits: फैंस का रिएक्शन,बधाई, ट्रोलिंग और कयासों का मेला

Avika Gor Vomits
Avika Gor Vomits ( Source : Social Media)

अविका का वायरल वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस और यूज़र्स ने अलग‑अलगफीडबैक दी। कुछ लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि यह शायद गुड न्यूज़ है, तो कुछ ने लिखा कि यह एक्टिंग या ड्रामा लग रहा है। एक यूज़र ने मज़ाक में कहा कि अविका पपराज़ी को प्रैंक कर रही हैं, तो दूसरे ने तंज करते हुए लिखा कि यह ओवर एक्टिंग जैसा दिख रहा है।

वहीं दूसरी तरफ़, कुछ लोग इस घटना पर सहानुभूति दिखाते हुए कहा कि हो सकता है उन्हें हेल्थ प्रॉब्लम हुई हो और यह प्रेग्नेंसी का संकेत नहीं है। कई फैंस ने कपल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं, पर अभी तक अविका या मिलिंद की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Read More: Anurag Dobhal यानि UK07 Rider ने आखरी Vlog में परवार पर लगाए आरोप, कहा- ‘मेरी मौत के जिम्मेदार…

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।