Anurag Dobhal Allegations On Parents: बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल उर्फ यूट्यूबर यूके07 राइडर (YouTuber UK07 Rider) अचानक से लाइमलाइट में आए है. लेकिन इस बार उनके यू चर्चा में आने की वजह कोई शो या उनकी कोई नई व्लॉग वीडियो नहीं, बल्कि परिवार पर लगाए हुए आरोप हैं. दरअसल अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही ये भी कहा कि उनकी पत्नी रितिका ने उन्हें छोड़ दिया है.
UK07 Rider Latest News: अनुराग डोभाल का छलका दर्द

अनुराग डोभाल ने बीते दिन अपने यूट्यूब चैनल पर एक 2 घंटे से ऊपर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वह बुरी तरह रोते हुए दिखाई दिए और उन्होंने अपनी उथल-पुथल जिंदगी को लेकर दर्द बयां किया. अनुराग डोभाल ने बताया कि ये उनका आखिरी वीडियो है, इसके बाद शायद वह गायब हो जाएंगे. इसके बाद बिलखते हुए उन्होंने अपने परिवार पर टॉर्चर का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ 14 साल के थे, जब उन्हें ब्रेन ट्यूमर हुआ था. इस बीच वह पढ़ाई भी करते और अपना करियर भी बनाने के लिए मेहनत करते.
UK07 Rider Last Video: माता-पिता पर अनुराग का आरोप

उन्होंने हमेशा अपनी जरूरतों के आगे अपने माता-पिता की जरूरतों को ऊपर रखा लेकिन उन्होंने आखिर में उन्हें टॉर्चर किया, ऐसा उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर जो दुनिया दिखती है, वो झूठ है. उनके माता-पिता सपोर्टिव दिखते हैं, लेकिन हैं नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके माता-पिता उनके इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ भी थे.
Anurag Dobhal on Parents: इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ था परिवार
अनुराग डोभाल ने बताया कि रितिका (वाइफ) उनकी फैन थीं और दो-तीन साल से उन्हें टेक्स्ट कर रही थीं. फिर उन्होंने उनका जवाब दिया और बातचीत के बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की. आखिरकार उन्होंने अपने माता-पिता को शादी के लिए मनाया, लेकिन शादी के ठीक 5 दिन बाद उनके माता-पिता ने पहले शादी में आने से इनकार कर दिया और फिर कहा कि अगर वह आएंगे भी तो खुश नहीं दिखेंगे.
UK07 Rider Latest News: डिप्रेशन से जूझ रहे अनुराग
इसके बाद अनुराग डोभाल ने कहा कि उनकी शादी में उनके माता-पिता नहीं थे और उन्होंने सारी तैयारी खुद की. उन्होंने अपने बयान में कहा कि, “मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया होंगे, मेरे पास कुछ भी करने को नहीं बचा है. मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कैसे ये फीलिंग दूर करूं. इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा, मैं बस सोना चाहता हूं. 5 दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है.”
UK07 Rider Last Video: अनुराग से अलग हुईं पत्नी
अनुराग डोभाल ने यह भी कहा कि उनके परिवार ने उनकी संपत्ति पर हड़प ली है. उन्होंने कहा कि उनकी बीवी भी दूसरों के बहकावे में उन्हें छोड़कर चली गईं. बकौल अनुराग, “मेरे जाने के बाद, श्रेया, मम्मी, पापा बहुत सी चीजें कहेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं था. रितिका, कई लोग तुम्हें इन्फ्लुएंस करेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और सब तुम्हारे लिए किया.”
अनुराग ने आगे कहा कि, “काश तुम मुझ पर भरोसा करती, काश तुम किसी और पर भरोसा न करती. काश तुम मेरे साथ खड़ी होती, तुम्हें कई ऐसे लोगों ने मैनिपुलेट किया जो सच में किसी के प्रति लॉयल नहीं थे. मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड तो लो और सच बोलो. मैं कभी भी आपको गलत साबित नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरे जाने के बाद प्लीज़ खड़े हो जाओ और हमारी इज्जत के लिए लड़ो.”
Anurag Dobhal Allegations On Parents: लोगों ने लगाए सिंपथी कार्ड के आरोप
हालांकि अनुराग की इन बातों को सुनने के बाद कई लोग ये कह रहे हैं कि वो ये सब सिर्फ लाइमलाइट में रहने के लिए कर रहे हैं. क्योंकि अब उनको कोई शो तो मिल नहीं रहा है, इसलिए वो सिंपथी कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं. खैर सच्चाई क्या है और क्या नहीं ये तो खुद अनुराग ही बता सकते हैं. लेकिन हम आपको बता दें कि अनुराग ने यूट्यूब वीडियो पर अपने परिवार के ऑडियो और व्हाट्सऐप मैसेज भी शेयर किए हैं. इसी के साथ उनके भाई कलम ने उन्हें एक्सपोज करने की धमकी दी है, इसका भी जिक्र इन्फ्लुएंसर ने किया है.
Read More: Khamenei के निधन पर Farrhana Bhatt ने जताया दुख, जानें क्यों आग बबुला हुए हिना खान के पति रॉकी


Download Android App
Download iOS App




